Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में चटख धूप निकलने से पारा और बढ़ेगा.
उत्तराखंड में चढ़ने लगा पारा
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसी तरह चटक धूप खिलने से मार्च के आखिरी दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी. दिन के समय गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं.
31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
बता दें देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं नैनीताल में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी






