मियांवाला का नाम अब रामजी वाला हो गया है. धामी सरकार के इस फैसले से एक तबके में खुशी का माहौल है. वहीं एक तबका ऐसा भी है जो सरकार के इस फैसले से नाराज है. विधायक उमेश शर्मा काऊ और मेयर थपलियाल ने सीएम धामी के इस फैसले का स्वागत किया है.
मियांवाला का नाम बदलने पर विधायक ने जताया सीएम धामी का आभार
गुरुवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल और भाजपा के कई पार्षदों ने सचिवालय में पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मियांवाला का नाम जनभावनाओं के अनुरूप रामजीवाला किए जाने पर सरकार के इस फैसले का स्वागत कर आभार व्यक्त किया है.
ग्रामीणों में आक्रोश
बता दें मियांवाला के कई स्थानीय लोगों ने नाम बदलने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि मियांवाला का नाम इस इलाके में रहने वाले रांगड़ राजपूतों के नाम पर पड़ा है. ग्रामीण नटते हैं कि अंग्रेजों के दौर में इस गांव में बड़ी संख्या में रांगड़ लोग आए थे. उन्हें लोग मियां जी भी कहते थे. यही वजह है कि इस इलाके को मियांवाला कहा जाने लगा. मियांवाला शब्द का मुस्लिमों से कोई लेना देना नहीं है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






