भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी से मुलाकात
सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने शनिवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धाम से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. के लक्ष्मण ने सीएम को ओबीसी समुदाय के हितों से जुड़े विषयों से अवगत कराया और विकास कार्यों में बेहतर समावेशन के लिए अपने सुझाव साझा किए।
समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के समग्र विकास में ओबीसी मोर्चा की भूमिका की सराहना की और कहा कि सरकार सबके लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सामाजिक-आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






