बागेश्वर में डेढ़ साल के मासूम शुभांशु की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद शासन ने सीएमओ द्वारा जल्दबाजी में बनाई गई जांच टीम और डॉक्टरों को दी गई क्लीन चिट पर सवाल उठाए हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने डॉक्टरों को भेजा नोटिस
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम में शामिल सभी डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अब कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत फौजी के बेटे शुभांशु की मौत मामले की गहन जांच करेंगे।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया था लापरवाही का आरोप
गौरतलब है कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बावजूद सीएमओ ने तत्काल जांच टीम गठित कर डॉक्टरों को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन अब शासन के हस्तक्षेप से यह मामला फिर से खुल गया है और जिम्मेदारी तय करने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन







