देहरादून के हवालात में बंद पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण फांसी लगाना (Hanging ) बताया गया है।
हवालात में PRD जवान की मौत मामले में आया बड़ा अपडेट
28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की हवालात में संदिग्ध मौत हो गई थी। बता दें उन्हें शराब पीकर पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाने के जुर्म में गरफ्तार कर रायपुर पुलिस स्टेशन में बंद किया था। रतूड़ी का पोस्टमॉर्टम जांच एक्सपर्ट डॉक्टरों के एक पैनल से करवाया गया था। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण फांसी बताया है।
मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी मामले की जाँच
मृतक के परिजनों की आंशका के मद्देनजर साथ ही और साफ़ जानकारी पाने के लिए पुलिस ने पीआरडी जवान का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पूरे मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






