Raid 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन(Ajay Devgn) की रेड 2 (Raid 2)जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है। ऐसे में इन तीनों में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा लगभग लू ही लिया है। दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई (Raid 2 Box Office Collection Day 3) की है।

रेड 2 ने पहले शनिवार को किया इतना कलेक्शन Raid 2 Box Office Collection Day 3
ओपनिंग डे पर रेड 2 ने 19.25 करोड़ का बिजनेस किया था। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक रेड 2 ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 18 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि ये सिर्फ शुरुआती आंकड़े है। फिल्म के तीसरे दिन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। ऐसे में फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन 49.25 करोड़ हो गया है।
जाट और केसरी 2 को छोड़ा पीछे
रेड 2 फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। हालांकि दर्शक फिल्म को काफी एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने सनी देओल की जाट और केसरी 2 को पीछे छोड़ दिया है। जहां जाट ने तीन दिनों में 26.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं केसरी 2 ने 29.5 करोड़ का बिजनेस किया है।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?





