अल्मोड़ा में “जन-जन की सरकार” कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने 50 से ज्यादा समस्याएं मौके पर सुलझाई

अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। न्याय पंचायत सल्लारौतेला की समस्याओं को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं।

मंत्री ने किया 50 से अधिक समस्याओं का तत्काल निस्तारण

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में कई विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान की प्रक्रिया शुरू की। सबसे खास बात यह रही कि 50 से अधिक समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि 400 से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ग्रामीणों ने टूटी नालियों, जर्जर सड़कों, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान निर्माण जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई भी की गई।

पात्र महिलाओं को वितरित की महालक्ष्मी किट

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पात्र महिलाओं लीला देवी और लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता का विश्वास ही सरकार की नीतियों का आधार है।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगा एक्शन: मंत्री

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो समस्याएं इस कार्यक्रम में उठाई गई हैं, वे अगली बार दोहराई नहीं जानी चाहिए।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *