LPG के बाद अब दूध की किल्लत!, बस 10 दिनों का बचा है स्टॉक

Milk Shortage: ईरान-अमेरिका युद्ध से मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन ठप कर दी है। मिडिल ईस्ट तेल और गैस का बड़ा उत्पादक और सप्लायर है। जंग के बीच तेल और गैस सिफाइनरियों पर हमला किया जा रहा है। जिसके चलते आयात-निर्यात में समस्या हो रही है। पहले ही भारत गैस और तेल संकट से जूझ रहा है। ऐसे में अब देश में दूध की किल्लत भी देखने को मिल सकती है।

LPG के बाद अब दूध की किल्लत!, बस 10 दिनों का बचा है स्टॉक Milk Shortage

भारत में पहले से ही LPG सिलेंडरों के लिए लोगों को लंबी लाइनें लगी है। गैस संकट के बीच अब एक और संकट देश में दस्तक देने वाला है। गैस किल्लत के चलते दूध की सप्लाई भी अटक सकती है। दरअसल डेयरी सेक्टर भी गैस की किल्लत का सामना कर रही है। डेयरी मालिकों की माने तो LPG की किल्लत की वजह से दूध की प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण और पैकेजिंग का काम प्रभावित हुआ है। अगर गैस की किल्लत खत्म नहीं हुई तो दूध की सप्लाई को भी रोकना पड़ सकता है।

Read More

LPG किल्लत की चपेट में डेयरी सेक्टर

दूध के लिए भारी मात्रा में LPG की जरूरत होती है। दूध को सही तापमान पर गर्म कर उसका पॉश्‍चराइजेशन होता है। जिसमें गैस की खपत होती है। साथ ही उसकी प्लास्टिक पैकेजिंग और कार्टन में भी गैस की जरूरत होती है। यहीं कारण है कि कंपनियां पैकिंग नहीं कर पा रही है। महाराष्ट्र में तो इसका संकट देखने को मिलने भी लग गया है। गोवर्धन डेयरी के फाउंडर ने बताया कि उनके पास पैकेजिंग मटेरियल का स्टॉक सिर्फ 10 दिन का बचा है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *