ऋषिकेश: गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना के चलते ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगा किनारे जानकी सेतु के पास हुई घटना
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि यह वीडियो जानकी सेतु के पास लक्ष्मणझूला क्षेत्र का है। वीडियो में एक युवक और युवती गंगा किनारे आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गहन जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
- नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश – Uttara Information
- बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी
- भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार
- बदमाशों के हौसले बुलंद: कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
गंगा जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किसने शूट किया और इसे सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया। जांच के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।






