चार धाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि इससे पहले गैर सनातनियों की धार्मिक इलाके में एंट्री को लेकर एक नया अपडेट जारी हुआ है। BKTC यानी श्री बद्रीनाथ केदरनाथ मंदिर समिति ने साफ कर दिया कि अगर गैर सनातनी मंदिन में एंट्री करना चाहते है तो उन्हें उसके लिए एफिडेविट देना होगा।
इसके साथ ही कुछ नए रूल्स भी समिति की तरफ से बनाए गए हैं। BKTC अध्यक्ष ने कहा है कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए बद्रीनाथ केदारनाथ के द्वार खुले है। हालांकि सारा अली खान भी अगर मंदिर में एंट्री करना चाहेगी तो उन्हें भी एफिडेविट देना होगा।
Sara Ali khan को भी केदारनाथ आने पर देना होगा एफिडेविट
दरअसल 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहे है। बीकेटीसी अध्यक्ष की बात के बाद ये तो साफ है कि केदारनाथ, बद्रीनाथ की यात्रा करने के लिए एक्ट्रेस सारा अली खान(Sara Ali Khan) को इस बार मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर वो इस साल भी यात्रा के लिए आती है तो उन्हें शपथ पत्र देना होगा कि वो सनातनी हैं।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
देना होगा ‘मैं सनातनी हूं’ शपथ पत्र
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गैर सनातनी की एंट्री को लेकर बात की। उन्होंने कहा मंदिर में आने के लिए सारा अली खान को भी एफिडेविट देना होगा। यानी कि अगर चार धाम यात्रा में कोई गैर सनातनी आता है तो उसे ‘मैं सनातनी हूं’ लिखा हुआ एफिडेवेट देना होगा। बीकेटीसी ही इसकी व्यवस्था करता है।
मोबाइल फोन पर भी बैन!
इसके अलावा उन्होंने मंदिर में मोबाइल की एंट्री को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसके लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था की जा रही है। VIP को भी मंदिर में मोबाइल लेजाने की पर्मिशन नहीं होगी।





