विजिलेंस की राजधानी देहरादून में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने चिकित्सा निदेशालय काे वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया है।
चिकित्सा निदेशालय का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने चिकित्सा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक को छह हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत दर्ज कराई गई कि वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुकेश कोटियाल द्वारा उस से 8,500 रुपए रिश्वत मांगी गई है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
आठ हजार पांच सौ रुपए मांगे थे रिश्वत में
मुकेश कोटियाल द्वारा शिकायत कर्ता से मांगे गए आठ हजार पांच सौ रूपए में से दो हजार पांच सौ रूपए शिकायत कर्ता द्वारा मुकेश कोटियाल को दिए जा चुके थे। बाकी के छह हजार रूपए लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सतर्कता अधिष्टान देरादून की ट्रैप टीम द्वारा मुकेश कोटियाल को गिरफ्तार किया गया।






