स्पीक मैके सोसाइटी द्वारा संचालित राष्ट्रीय सिनेमा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज द्वारा स्पिक मैके सोसायटी के सहयोग से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सिनेमा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए द मेकिंग ऑफ़ द महात्मा फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की डीन प्रो. गीता रावत द्वारा किया गया।
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि स्पिक मैके सोसाइटी द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर तक राष्ट्रीय सिनेमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में द मेकिंग ऑफ द महात्मा फिल्म दिखाई जा रही है।
इसी श्रृंखला में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने स्पिक मैके सोसाइटी के सौजन्य से बताया कि चयनित संस्थाओं को दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन फिल्म के मुख्य अभिनेता रजित कपूर के साथ ऑनलाइन फिल्म देखने और उनसे संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन और संघर्षों पर आधारित है, इससे छात्रों को प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ आरती भट्ट और डॉ पारुल अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर प्रोफेसर आशीष कुलश्रेष्ठ, प्रो. पूजा जैन के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म देखकर प्रेरणा ली।






