देहरादून। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में यह प्रतिष्ठित आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 के बीच होगा। इस खेल महाकुंभ में कुल 36 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 32 स्वीकृत खेल और 4 प्रदर्शनी खेल शामिल हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे प्रदेश के लिए “स्वर्णिम अवसर” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच मिलेगा।
प्रदर्शनी खेलों से समृद्ध विरासत को मिलेगा सम्मान
इस बार चार प्रदर्शनी खेलों—योगासन, मलखंभ, कलरीप्पयट्टू और राफ्टिंग—को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इनसे भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
IOA अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक आयोजन का वादा किया है। यह आयोजन आधुनिक और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने तैयारियों को लेकर भरोसा जताया है।
Also Read
- 14 साल में पहली बार कोलकाता ने झेली ऐसी शर्मनाक हार, जानें KKR Vs SRH में क्या हुआ?
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर
घरेलू मैदान पर प्रदर्शन करने का मौका मिलने से उत्तराखंड के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश के खिलाड़ी पदक तालिका में शीर्ष स्थान पाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।






