देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आवारा गोवंश की समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के साथ बैठक कर गोसदनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राज्य में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशीय पशुओं की संख्या 20,887 है, जबकि 14,848 पशु पहले से मान्यता प्राप्त आश्रय स्थलों में रह रहे हैं।
मुख्य सचिव ने 62 गोसदनों का निर्माण शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। इन गोसदनों के लिए 36 स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई है, और 13 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा, पंचायतीराज विभाग को 26 गोसदनों का निर्माण करना है, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है।
मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि उत्तराखंड में निराश्रित गोवंश को गोद लेने वालों को 80 रुपये प्रति पशु प्रतिदिन मानदेय दिया जा रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने शहरी विकास विभाग को हर महीने सड़कों पर घूम रहे गोवंश की मॉनिटरिंग और गोसदनों में उनकी शिफ्टिंग की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग






