देहरादून: मानसून की विदाई के बाद भले ही उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते बृहस्पतिवार ने नवंबर में ठंड के पिछले 10 सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दशक में नवंबर का सबसे कम दिन का तापमान है।
कोहरे और ठंड ने किया परेशान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में छाए कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है। भले दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.1 डिग्री दर्ज किया गया हो, लेकिन यह पिछले 10 वर्षों में नवंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिन के समय खिली धूप ने ठंड का असर कुछ हद तक कम कर दिया।
हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में शुक्रवार के लिए सुबह और शाम घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड के बढ़ने की संभावना है।
Also Read
- उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ों में दर्ज हुआ नया इतिहास, अभी और चलेगी यात्रा
- बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद
- उत्तराखंड में FDA का सघन अभियान, इन जगहों से जब्त हुई नकली मावा-घी और पनीर की बड़ी खेपें
- वृद्ध और असहाय महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार ला रही है विशेष योजना
- शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही बने प्रमुख मानक, CM Dhami ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश
बारिश के आसार नहीं
प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 25 नवंबर तक मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
पिछले 10 वर्षों का नवंबर तापमान रिकॉर्ड
| साल | अधिकतम तापमान (डिग्री में) |
|---|---|
| 2023 | 27.1 |
| 2022 | 29.2 |
| 2021 | 28.2 |
| 2020 | 29.9 |
| 2019 | 29.9 |
| 2018 | 28.0 |
| 2017 | 29.6 |
| 2016 | 31.2 |
| 2015 | 29.3 |
| 2014 | 28.7 |
| 2013 | 28.4 |
| 2012 | 29.2 |
| 2011 | 28.7 |





