चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के पंचेश्वर क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने से आई भारी तबाही ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सड़कें बहने के कारण क्षेत्र का संपर्क कट गया है, जिससे ग्रामीणों को खाद्य सामग्री और दवाइयां लाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
दस दिन बाद भी स्थिति जस की तस
दस दिन बीतने के बाद भी सड़कें सुचारू नहीं हो पाई हैं। अघोड़ा में पूरी सड़क बह चुकी है, और पीडब्ल्यूडी की मशीनें स्थिति को सुधारने में जुटी हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर आवश्यक वस्तुएं लाने को मजबूर हैं। सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ का सेल सल्ला व नेपाल का क्षेत्र भी प्रभावित हो चुका है। इसके साथ ही पंचेश्वर में सीमा में तैनात एसएसबी की सप्लाई भी रुकी हुई है।
Also Read
- चम्पावत को CM ने दी बड़ी सौगात, 36.83 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
- एसपी रेखा यादव का सख्त एक्शन, PIT NDPS Act के तहत चंपावत में कुख्यात नशा तस्कर निरुद्ध, भेजा गया जिला कारागार अल्मोड़ा
- टूरिस्ट कैंप में गुलदार का हमला, सिक्किम निवासी पर्यटक घायल
- हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की राह आसान, सरकार ने जारी किए 8.57 करोड़
- कांग्रेस नेता के भाई की हत्या: फावड़ा और दरांती से हमला कर उतारा मौत के घाट, मची सनसनी
ग्रामीण कर रहे सड़क खुलने का इंतजार
ग्रामीणों ने बताया आपदा से क्षेत्र के खेत खलिहान, बाग बगीचे व रास्ते सब बह चुके हैं. मुख्यमंत्री के हवाई निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने सरकार से त्वरित सहायता की मांग की है। राहत सामग्री के साथ कई सामाजिक संगठन व व्यापारी क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सड़क खुलने के बाद ही ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।







