PM Modi Meeting with CM’s Today: मिडिल ईस्ट में तनाव (IRAN-ISRAEL WAR) खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ना ही इसके कोई संकेत मिल रहे हैं। ईरान-इजराइल और यूएस के बीच चल रही इस वॉर की वजह से वैश्विक तनाव बढ़ रहा है। तेल और LPG सप्लाई को लेकर ग्लोबल लेवल पर चिंताएं पहले से ही बढ़ी हुई है।
दुनिया भर में इस वॉर का असर देखने को मिल रहा है। तो वहीं भारत भी इससे अछूता नहीं है। इसी पश्चिम एशिया में युद्ध से बने हालात को लेकर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। जिससे अहम बातचीत की जाएगी। ऐसे में सभी मुख्यमंत्रियों की मीटिंग के बाद कहा जा रहा है कि आज शाम पीएम मोदी बड़ा ऐलान कर सकते है।
पीएम मोदी की आज शाम मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग PM Modi Meeting with CM’s Today
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। बातचीत में राज्यों की तैयारी और योजनाओं पर चर्चा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इस संकट से निपटने के अगले कदम पर भी बात होगी। ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। हालांकि जिन पांच स्टेस्ट्स में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उन पांच राज्यों के मुख्यमंत्री इस बातचीत में शामिल नहीं होंगे।
Also Read
- उत्तराखंड में IAS अफसरों की पदोन्नति का रास्ता साफ, कई बैच के अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन
- सरकारी टकसाल के नाम पर करोड़ों की ठगी! 20 करोड़ के सोना-चांदी लेकर फंसा दिल्ली का सर्राफा परिवार
- शेनझेन में तीन महाशक्तियों का शक्ति प्रदर्शन! ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत की बढ़ी नजरें
- चीन के सामने फिर एकजुट हुए भारत समेत चार देश, QUAD की बैठक से बदले हिंद-प्रशांत के समीकरण
- लतीफ भट के अंत के साथ कश्मीर में बदला आतंक का समीकरण, स्थानीय आतंकियों का आंकड़ा शून्य पर पहुंचा
‘भारत में कोरोना जैसे हालात के लिए तैयार रहे जनता’- पीएम मोदी
आपको बता दें कि सभी मुख्यमंत्रियों के साथ इस हाई लेवल मीटिंग से पहले संसद में पीएम ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में युद्ध से बन रहे हालात में कोविड के दौर को याद किया। उन्होंने देश की जनता से भारत में कोरोना जैसे हालात के लिए तैयार रहने को कहा था। उन्होंने कहा था कि युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है। लोकसभा में मोदी ने कहा था, “इस युद्ध के कारण दुनिया में जो हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है।”
PM Modi आज शाम कर सकते हैं बड़ा ऐलान!
जिसके लिए उन्होंने राज्यों से सहयोग की अपील की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के महासंकट में केंद्र और राज्यों ने टीम इंडिया बनकर कोविड मैनेजमेंट का बेहतरीन मॉडल सामने रखा था। खबरों की माने तो ऐसा ही कुछ शुक्रवार को होन जा रही मीटिंग में भी होगा।
इसमें पीएम मोदी का उद्देश्य इस मुश्किल समय में केंद्र और राज्यों के प्रयासों को एकजुट करना है। आज शाम को पीए मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। खबरों की माने तो इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी आज शाम बड़ा ऐलान कर सकते है।
मीटिंग में किस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा?
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से पैनिक ना फैले इसके लिए भी कदम उठाए जा सकते है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पीएम और सभी मुख्यमंत्री कालाबाजारी रोकने, पैनिन ना फैले, सही जानकारी पहुंचे और कई अहम मुद्दों पर बात हो सकती है।
ईरान-इजराइल वॉर में क्या चल रहा है?
आपको बता दें कि ईरान-इजराइल के बीच चल रही वॉर अभी फिलहाल रूकती हुई नजर नहीं आ रही हैं। अमेरिका के शांति प्रस्ताव को पहले ही ईरान ठुकरा चुका है। ऐसे में वॉर लंबी चलने से ना सिर्फ कच्चे तेल और गैस स्पलाई में संकट आएगा बल्कि वैश्विक महंगाई खासकर खाद्य सुरक्षा, उर्वरक (fertilizer) की कमी और समुद्री व्यापार मार्गों में रुकावट के कारण आर्थिक विकास की रफ्तार भी धीमी हो सकती है।





