Accident on Mussoorie-Dehradun road : मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. भट्टा गांव के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें एक कार सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है.
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दो कारों की जबरदस्त टक्कर
जानकारी के अनुसार देहरादून से मसूरी की तरफ आ रही एक कार गलत दिशा में चल रही थी. इसी दौरान मसूरी से देहरादून की ओर जा रही दूसरी कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मसूरी से आ रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी. इससे दुकान की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
कार सवार घायल
हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई है. जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है दोनों वाहन भी बुर तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कारों को कोलूखेत पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






