दिनेशपुर से गूलरभोज से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार और स्कूटी की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर
घटना गूलरभोज क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां देवेंद्र राजभर (26) निवासी गूलरभोज देर रात घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन बहुत तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरा युवक घायल हो गया.
हादसे में एक युवक की मौत, अन्य घायल
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया. जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला





