मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क पहुंचे. जहां सीएम धामी ने जंगल सफारी के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत’ पौधरोपण किया.
कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी
सीएम धामी रविवार को रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे. जहां सीएम को जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवों के अद्भुत और रोमांचकारी दर्शन हुए और जैव विविधता के बीच का अनुभव प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का अवसर बना.

पर्यटन को मिल रही नई पहचान : CM
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से आज राज्य में जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं, जिससे न केवल राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि लोगों के लिए आजीविका और स्वरोजगार के नए द्वार भी खुल रहे हैं.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
सीएम ने पर्यावरणविदों की मदद से पार्क में लगाए 1000 से अधिक पेड़
सीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरणविदों की मदद से कॉर्बेट नेशनल पार्क में 1000 से अधिक पेड़ लगाए. सीएम ने कहा यह सिर्फ एक पेड़ लगाने का काम नहीं है, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का एक भावनात्मक प्रतीक है. सीएम ने वन विभाग की टीम से भी मुलाकात की और उनके काम की सराहना की.







