सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है. इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोतवाली नगर और राजपुर थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं.
सरकारी योजनाओं में हेराफेरी पर सरकार का प्रहार
मामले में जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसएसपी देहरादून को तहरीर दी गई. जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पांच लाख ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाती है. जिनकी सालाना आय पांच लाख से कम है. अपात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायत मिलने पर पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड बनाए.
फर्जी कार्डधारकों की जांच शुरू
जांच में कई लोगों के राशन कार्ड फर्जी पाए गए. इसी आधार पर यह लोग अपने आयुष्मान कार्ड बनाते हुए अनुचित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे थे. सीएम धामी के निर्देश पर एसएसपी देहरादून ने मामले में कोतवाली नगर और थाना राजपुर को तत्काल मुकदमे दर्ज करवाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






