मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए.
जनता की शिकायतों का तत्काल हो निस्तारण : CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘1905 और 1064 नंबर पर जनता से संवाद किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए. सीएम धामी ने कहा कि सड़क निर्माण, मरम्मत, बिजली और पानी की आपूर्ति पर सभी अधिकारी लगातार निगरानी रखें.
सत्यापन अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश
बैठक में सीएम ने चारधाम यात्रा को लेकर भी चर्चा की. सीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग पर विशेष ध्यान देने, वनाग्नि रोकने, बरसाती नालों की सफाई करने और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम ने अवैध अतिक्रमण, अवैध मदरसों पर विशेष अभियान चलाने, सभी विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग, सत्यापन अभियान में तेजी लाने और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






