उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है. जिससे तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. देहरादून समेत अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है. हालांकि आने वाले मौसम का मिजाज बदलने वाला है.
उत्तराखंड में 7 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने की संभावना है. जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान लगभग 24°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की संभावना है.
8 अप्रैल से बिगड़ेगा उत्तराखंड में मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में यानी 8 से 10 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी






