हरिद्वार पुलिस ने गौतस्करी में लिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 किलो गौमांस बरामद किया है. उसके साथ ही पुलिस ने मौके से गौवंश पशु का भी सकुशल रेस्क्यू किया है.
गौतस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औचक दबिश दी है. पुलिस के अनुसार गौतस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मरगूबपुर में डिग्री कॉलेज के पास खेतों में स्थित मकान में दबिश दी. मकान में कुछ लोग गौमांस को काटते हुए पाए गए. पुलिस टीम ने तत्काल पिता, पुत्र समेत तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
लंबे समय से कर रहे थे तस्करी
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह सभी गौकशी का काम पिछले काफी समय से कर रहे हैं. यह घर गांव से अलग खेतों में बना है. इसलिए पहले भी कई बार गौकशी का काम कर चुके है. यही से आरोपी मोटर साइकिलों के जरिए माल को गांव में बेचने जाते थे. पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्साधिकारी बेलडा रुड़की को मौके पर बुलाया गया. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशुक्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है.
आरोपियों का विवरण
सनाउल्ला (52) पुत्र मुनफैत अली निवासी मरगूबपुर
अब्दुल सलाम (18) पुत्र सनाउल्ला निवासी मरगूबपुर
अब्दुल रहीम (19) पुत्र नूर हसन निवासी मरगूबपुर






