चमोली विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन हो गया। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है।
चमोली के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन
बताया जा रहा है राजेंद्र सिंह (38) पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए थराली अस्पताल ले जाया गया। चिकिसकों ने राजेंद्र की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीते शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
देवलग्वाड़ में प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित
राजेंद्र सिंह की मौत की खबर के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। उनके निधन की सूचना मिलते ही ब्लॉक चुनाव अधिकारी अश्विनी गौतम ने एक पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






