गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा!, पहाड़ी से गिरी चट्टान, चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

GANGOTRI HIGHWAY ACCIDENT: गंगोत्री हाईवे पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल इस युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा गुरुवार देर शाम का है।

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! GANGOTRI HIGHWAY ACCIDENT

दरअसल उत्तरकाशी में इन दिनों जगलों में आग (Uttarkashi forest fire) लगी हुी है। इस आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को एक युवक बाइक से जा रहा था। तभी वो गंगोत्री हाईवे पर गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

Read More

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

बताते चलें कि बीते दो दिनों से जंगलों में लगी आग सड़क पर लोगों के आने-जाने के लिए खरता बन रहा है। जलते हुए पेड़ों के साथ पहाड़ियों से पत्थर गिरना भी लोगों के लिए खतरा है। इस हादसे में मरे युवक की पहचान मयंक पंवार के रूप में हुई है।28 साल का मयंक अपनी बाइक से उत्तरकाशी से नेताला की तरफ जा रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो वन विभाग की लापरवाही के चलते युवक की जान चली गई।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *