थारू जनजाति की लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Rinku Rana died in a road accident: थारू जनजाति की लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

थारू जनजाति की लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत

मिली जानकरी के अनुसार रिंकू राणा (36) अपने मायके बिचपुरी नानकमत्ता से होली खेलकर स्कूटी से अपने ससुराल जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोकगायिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Read More

कौन है Rinku Rana?

बता दें Rinku Rana थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती थीं। साथ ही वे बंटी राणा के साथ दल प्रमुख भी थी। रिंकू राणा के निधन से उनके परिजनों के साथ-साथ थारू जनजाति समाज के लोक कलाकारों में भी सशोक की लहर है।

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम धामी ने लोकगायिका के निधन पर सुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव याद रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें’।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *