13 साल से कोमा में रह रहे हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इच्छामृत्यु की इजाजत

Harish Rana Death: 13 साल से कोमा में रह रहे हरीश राणा का आज यानी 24 मार्च को दिल्ली AIIMS में निधन हो गया है। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरीश को इच्छामृत्यु की इजाजत मिली थी। पहली बार देश में किसी को कोर्ट द्वारा ‘पैसिव इच्छामृत्यु’ (passive euthanasia) की अनुमति दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनका इच्छामृत्यु का प्रोसेस शुरु हुआ था। जिसमें उनके लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाए गए थे।

harish-rana-life-support-withdrawal-begins

13 साल से कोमा में रह रहे हरीश राणा का निधन

फाइनली गाजियाबाद के हरीश राणा ने अंतिम सांस ले ली है। दिल्ली AIIMS में उनका निधन हो गया है। हाल ही में 32 साल के हुए हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इच्छामृत्यु की इजाजत मिली थी। जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई देकर ऐम्स में भर्ती करवाया था। डॉक्टर्स की परामर्श में उन्हें इच्छामृत्यु के इस प्रक्रिया को शुरू की गई ।

Read More
Harish Rana Euthanasia

खाना-पानी कर दिया था बंद

बताते चलें कि AIIMS में हरीश राणा को भर्ती करने के बाद से ही उनकी इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसमें उनका न्यूट्रिशन सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया था। साथ ही उन्हें किसी भी वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम में भी नहीं रखा गया था।इस दौरान उन्हें बस कुछ दवाइयां दी जा रही थी। उनका खाना, पानी भी बंद कर दिया था। जिसके बाद अब वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

Harish Rana Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु की दी इजाजत

दरअसल भारत में हरीश राणा निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए एम्स को ये भी निर्देश दिए थे कि जीवन रक्षक प्रणाली को एक सुनियोजित तरीके से हटाया जाए। जिससे व्यक्ति की गरिमा भी ध्यान में रखी जाए।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *