जम्मू कश्मीर के कठुआ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होनें कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे।
मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं- खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं पीएम मोदी को सत्ता से हटाने तक जिंदा रहूंगा।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
खरगे ने साधा बीजेपी पर निशना
खरगे ने बीजेपी पर निशना साधते हुए कहा कि वह कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही ऐसा कर लेते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्होनें चुनाव की तैयारी शुरु कर दी। वे चुनाव तो चाहते ही थे। वे उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट-नियंत्रित सरकार चलाना चाहते थे। पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। उन्होनें कहा कि क्या आप उस व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 सालों में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई बीजेपी नेता आपके सामने आए तो उनसे पूछना कि वे समृद्ध लाए या नहीं।






