उत्तराखंड का नकल माफिया हाकम सिंह फिर एक बार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हाकम के साथ उसका एक साथी भी गिरफ्तार हुआ है।
हाकम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाकम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हाकम सिंह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का लालच दे रहा था और इसके एवज में उनसे पैसे ऐंठ रहा था। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक हाकम सिंह एक एक बच्चे से 12 से 15 लाख रुपए में डील कर रहा था। इसके लिए बाकायदा एक गिरोह तैयार किया गया था और बच्चों को फंसाने की तैयारी थी।
हालांकि पुलिस को हाकम सिंह के इस गिरोह की भनक लग गई और हाकम और उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
UKSSSC में पास कराने का झांसा
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हाकम सिंह ने अपना कामकाज का तरीका बदल लिया था। अब वो UKSSSC में सीधे तौर पर पेपर लीक की कोशिश नहीं कर रहा था बल्कि बच्चों को झांसा देकर उन्हे पास कराने का प्रलोभन दे रहा था और लाखों रुपए ऐंठ रहा था।
उत्तराखंड का नकल माफिया है हाकिम सिंह
अपने सियायी रसूख और ऊंची पहुंच के चलते हाकम सिंह ने UKSSSC के कई पेपर लीक कराए और पैसे लेकर नियुक्तियां करा दीं। हालांकि धामी सरकार आने के बाद हाकम सिंह की एक न चली और वो सलाखों के पीछे चला गया।
पेपर से एक दिन पहले हुई गिरफ्तारी
आपको बता दें कि रविवार 21 सितंबर को UKSSC का पेपर है। इसके ठीक एक दिन पहले पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं पुलिस ने कहा है कि कल होने वाले पेपर को सुचिता पर कोई आंच नहीं आई है।






