जिस नौकरी में लोग सेवा के भाव से जाते हैं उसी में एक युवक को गद्दारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नौसेना के एक लांस नायक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का काम करता था। वो दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी की गोपनीय सूचनाएं भेजता था।
भारतीय नौसेना का लांस नायक निकला ISI जासूस
दरअसल पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। ATS ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार ISI एजेंट के संपर्क में था। वो भारत की संवेदनशील जानकारी वहां पहुंचाता था। बता दें कि 24 साल का आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा का रहने वाला है। ये केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में लांस नायक के पद पर था।
भारत की गोपनीय सूचनाएं करता था साझा
एटीएस की माने तो जांच में पता चला कि वो आईएसआई एजेंट के संपर्क में था। उसने अपने बैंक खाते में एजेंट से रुपए भी लिए। उसने युद्धपोतों सहित रणनीतिक रूप से संवेदनशील नौसैनिक संपत्तियों की फोटो भी भेजी थी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
गद्दारी के रुपयों से करता था मौज
मिली जानकारी के अनुसार 19 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। गद्दारी की रकम से वो दुबई हनीमून मनाने गया। लौटते ही एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड ने उसे पकड़ लिया। सात साल पहले नौसेना में उसकी नौकरी लगी थी। काफी लंबे समय से वो एटीएस के रडार पर था।






