उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 2 जुलाई से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी 12 जिलों में होने वाले इस चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 5 जुलाई तक चलेगी.
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 से 9 जुलाई के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. पंचायत चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होना है. जबकि मतगणना 31 जुलाई को कराई जाएगी.
89 ब्लॉक के 7499 ग्राम पंचायत में होगा पंचायत चुनाव
बता दें प्रदेश के 89 ब्लॉकों की कुल 7499 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. इनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा. इस चुनाव में महिलाओं को बराबर का प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की है व्यवस्था
जानकारी के लिए बता दें 7499 ग्राम प्रधान पदों में से 3772 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. प्रदेश में पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पहले से लागू है, जिसका असर इस बार भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा.






