टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जाजल फकोट के बीच एक कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन यात्रियों के ट्रक के नीचे दबे होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है 15 यात्रियों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है.
कांवड़ियों का ट्रक पलटा
हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है. हादसे के दौरान ट्रक में 15 कांवड़िये सवार थे. बताया जा रहा है जाजल फकोट के बीच में कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 14 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन

एक की मौत, 14 घायल
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया. जहां से चार कांवड़ियों की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है. जबकि अन्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कांवड़ियों का ट्रक ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहा था.






