आज रात आठ बजे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश को संबोधित करने वाले है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी देश को संभोधित करते समय भारत-पाकिस्तान तनाव पर भी अपनी बात रख सकते है। बता दें कि बीते काफी दिनों से पीएम पाकिस्तान की बॉर्डर पर नापाक हरकतों पर नजर रख रहे हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम तीनों सेनाओं के प्रमुख, सुरक्षा सलाहकार आदि से जुड़े हुए थे। साथ ही लगातार बैठक भी कर रहे थे।
आज रात PM Modi देश को करेंगे संबोधित
दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में करीब 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसी हमले के जवाब में सात मई की रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भारी फायरिंग भी की थी। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब भी दिया।
कई एयरबेसों को निशाना बनाया
भारत ने पाकिस्तान के रावलपिंडी, सहित कई एयरबेसों को निशाना बना कर तबाह कर दिया। जिसके सबूत भी भारतीय सेना ने दिए। इसके अलावा कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं। जिसमें मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान के एयरबेस पर आग की लपटें दिखी।
Also Read
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए लॉरेंस गैंग के 3 संदिग्ध
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला






