हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की.
बेली ब्रिज के निर्माण के लिए बिंद्रा ने जताया सीएम धामी का आभार
बिंद्रा ने सीएम धामी को गोविंदघाट में पिछले महीने भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुल के स्थान पर बन रहे बेली ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 मई को पहले जत्थे की रवानगी के लिए ऋषिकेश आने के लिए निमंत्रण दिया. मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने इस साल खुद यात्रा में आने की इच्छा जाहिर की.
अप्रैल के अंत तक पूरा ही जाएगा पुल का निर्माण
मालूम हो कि पिछले महीने भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग को जोड़ने वाला गोविंदघाट का पैदल पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया था. जिसके बाद सीएम धामी ने वैकल्पिक बेली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे. पुल का काम प्रगति पर है. अप्रैल के अंत तक पुल का काम पूरा हो जाएगा. इसके अलावा यात्रा मार्ग को सुचारू बनाने के लिए भारतीय सेना घांघरिया पहुंचकर ट्रैक मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है. बता दें इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






