देहरादून। जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एन्क्लेव में एक अज्ञात व्यक्ति ने ओएनजीसी से सेवानिवृत्त वरिष्ठ इंजीनियर अशोक गर्ग (72) की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, उनकी चाकू से गोदकर हत्या की गई और उनका खून से लथपथ शव बाथरूम में मिला। घटना सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे की है। बुजुर्ग अशोक गर्ग घर पर अकेले रहते थे, जबकि उनकी दोनों बेटियां अपने-अपने घरों में रहती हैं।
अशोक गर्ग के पेट में चाकू से कई वार किए गए, जिससे उनका पेट आधा फट गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हत्या के कारणों का पता नहीं चला
पुलिस का दावा है कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है, और घटना के समय घर में दो से तीन लोग थे। इस कारण पुलिस को शक है कि इन लोगों ने ही हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
किराएदार और श्रमिकों पर शक
अशोक गर्ग के घर में रंग रोगन का काम चल रहा था, जिसके लिए श्रमिक आ रहे थे। पुलिस इन श्रमिकों को भी शक के दायरे में रखकर उनकी जांच कर रही है। इसके अलावा, 30 नवंबर को अशोक गर्ग के घर से किराएदारों ने मकान खाली किया था और बुजुर्ग अब अकेले रह रहे थे।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी संभावित कोणों पर जांच कर रही है।






