टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. भैतलाखाल से रावत गांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
हादसा रविवार दोपहर का बताया जा रहा है. भैंतलाखाल से रावतगांव से लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित हाेकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के दौरान कार में पांच यात्री सवार थे. सभी लोग घायल बताये जा रहे हैं.
हादसे में पांच लोग घायल
हादसा होता देख आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






