30 मार्च को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर(Sikandar) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की। लेकिन वीकेंड खत्म होते ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। बिग बजट ये फिल्म फ्लॉप की तरफ जा रही है।
हालांकि कम कमाई के बावजूद फिल्म ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। आज फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए है। साथ ही आज यानी छह अप्रैल के कमाई के शुरुआती आंकड़े(Sikandar Box Office Collection Day 8) भी सामने आ गए है। चलिए जानते है कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sikandar Box Office Collection Day 8
सिकंदर की कमाई आप हर दिन के हिसाब से देख सकते है। फिल्म ने देशभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
- पहला दिन 26
- दूसरा दिन 29
- तीसरा दिन 19.5
- चौथा दिन 9.75
- पांचवां दिन 6
- छठवां दिन 3.5
- सातवां दिन 3.75
- आठवां दिन 2.52(Sikandar Box Office Collection Day 8)
- टोटल-100.27
सलमान खान की 18वीं फिल्म 100 करोड़ी बनी
बता दें कि सलमान खान के करियर की सिकंदर 18वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिकंदर की रिलीज से पहले अभिनेता सबसे ज्यादा 17 सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म देने वाले अभिनेता थे। अब इस लिस्ट में सिकंदर भी जुड़ गई है। जिससे किसी भी अभिनेता के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो जाएगा। सलमान के बाद अक्षय कुमार सौ करोड़ की फिल्म देने वाले दूसरे अभिनेता है। उनके नाम 16 सौ करोड़ी फिल्म है।





