Dehradun accident update : देहरादून में देर रात हुए हादसे के चालक तक देहरादून पुलिस पहुंच गई है. बताया जा रहा है कार को 22 साल का युवक चला रहा था. इसके साथ ही गाड़ी में उसका 12 साल का भांजा भी बैठा था. पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है.
हादसे में चार श्रमिकों की हुई थी मौत
बता दें बुधवार रात को राजपुर रोड में एक मर्सिडीज़ कार ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. देर रात चंडीगढ़ नंबर की कार राजपुर रोड से गुजर रही थी. इस दौरान कार ने चार लोगों को कुचल दिया. चारों मृतक श्रमिक हैं. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था. हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी चीखें निकल आई.
खाली प्लॉट से बरामद हुई थी मर्सिडीज़ कार
चश्मदीदों की माने तो कार ने चारों श्रमिकों को कुछ दूर तक घसीटा. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे कि सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया. गुरुवार सुबह पुलिस ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लाट से कार को बरामद कर लिया है. चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जल्द ही पुलिस मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






