स्वास्थ्य विभाग मिलते ही एक्शन मोड में आए मंत्री सुबोध उनियाल, दून अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग मिलते ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मंत्री ने दून अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना।

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग मिलते ही सुबोध उनियाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दून अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश हैं कि मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी चाहिए। इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More

एक्शन मोड में आए मंत्री सुबोध उनियाल

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने की सीएम धामी से मुलाकात

वहीं बीते सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को आगामी अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। साथ ही मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

एक्शन मोड में आए मंत्री सुबोध उनियाल

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने की सीएम धामी से मुलाकात

मंत्री ने की चिकित्सकों से सहयोग की अपेक्षा

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की मांगों पर हमेशा सकारात्मक रुख अपनाया है और आगे भी संघ की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें, विशेष रूप से पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संघ से अपील करते हुए कहा कि चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर सरकार का जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सकों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार, संसाधनों की उपलब्धता और मानव संसाधन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी और एक मॉडल के रूप में उभरेंगी।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *