Badshah Second Marriage With Isha Rikhi: बॉलीवुड के जाने-माने रैपर बादशाह ने गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज और वीडियोज दुल्हन ईशा की मां ने शेयर किए हैं। हालांकि ना ही रेपर और ना ही एक्ट्रेस नेअभी तक शादी को लेकर ऑफिशियल घोषणा की है।
बादशाह ने कर ली दूसरी शादी! Badshah Second Marriage With Isha Rikhi
रैपर बादशाह ने ईशा रिखी के साथ सीक्रेटली शादी कर ली है। शादी सीक्रेट होने के बाद भी दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताते चलें कि ये बादशाह की दूसरी शादी है।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?

बादशाह-ईशा रिखी कितने साल का अंतर
बादशाह की शादी की तस्वीरें देखने के बाद हर कोई उनकी नई वाइफ के बारे में जानना चाहता है। साथ ही ये भी जानना चाहते है कि वो रैपर से उम्र में कितनी छोटी है। खबरों की माने तो बादशाह 40 साल के है। तो वहीं उनकी दुल्हनिया 32 साल की है। यानी कि ईशा उनसें उम्र में आठ साल छोटी है। बादशाह 19 नवंबर, 1985 को पैदा हुए थे। तो वहीं उनकी वाइफ ईशा का जन्म तारीख 9 सितंबर, 1993 का है।
कहां है बादशाह की पहली पत्नी और बच्ची? Badshah First Wife
जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। दोनों की फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। साल 2017 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था।

साल 2020 दोनों ने तलाक ले लिया था। बादशाह की पहली पत्नी और बेटी जेसेमी के साथ लाइमलाइट से दूर लंदन में अपनी जिंदगी जी रही हैं।






