उत्तराखंड में होली की धूम देखी जा रही है। पूरे राज्य में होली जोश और उल्लास के साथ खेली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टि. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने राज्य के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
राजभवन में मनी होली, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
देहरादून स्थित राजभवन में होली मनाई गई। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टि. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने होली खेली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी और उन्हे गुलाल लगाया। इस मौके पर राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीजीपी दीपम सेठ भी मौजूद रहे। राज्यपाल लेफ्टि. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने समूचे राज्यवासियों को होली के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान राजभवन में विशेष रूप से फूलों की होली भी खेली गई।
गढ़वाल और कुमाऊं में भी होली की धूम
वहीं गढ़वाल और कुमाऊं में होली की धूम देखी जा रही है। गढ़वाल के अधिकांश इलाकों में लोग होली खेलते नजर आ रहे हैं वहीं कुमाऊं में भी होली का रंग जमा है। होल्यारों की टीमें सुबह से ही अलग अलग इलाकों में घूम रहीं हैं होली के गीत सुना रही हैं।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
पुलिस भी सतर्क, रखी जा रही नजर
वहीं होली में हुड़दंग को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है। चूंकि आज जुमा भी है और रमजान भी चल रहा है लिहाजा पुलिस के लिए दोहरी चुनौती है। राज्य के संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।






