चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद की है.
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरफ्तार
गौरतलब है कि रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल न्यूजीलैंड और भारत की टीम के बीच खेला गया. इस मैच में ऑनलाइन सट्टे का खेल भी सट्टेबाजों ने खूब खेला. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुड़की से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर ये कार्यवाही की गई है.
पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सट्टेबाजी की मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए टीमों का गठन किया था. टीमों के द्वारा अलग-अलग स्थानों से 3 व्यक्तियों को सट्टेबाजी के दौरान गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान श्रीकान्त, रिशु त्यागी और निखिल गर्ग के रूप में हुई है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






