Pithoragarh road accident news: पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सेना के जवान समेत तीन युवकों के मौत की खबर है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार बंबंगापानी से एक किलोमीटर पहले बैंड के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाई में जाकर दो मृतकों के शव को बरामद कर दो युवकों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। उनमें से एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
घूमने के लिए मुनस्यारी जा रहे थे युवक
बताया जा रहा है चारों युवक घूमने के लिए मुनस्यारी जा रहे थे। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी निवासी पिथौरागढ़, अंकित पांडे (27) पुत्र बसंत पांडे निवासी पिथौरागढ़,आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि देवेंद्र भट्ट का इलाज जारी है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






