महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) को लेकर खबर आई थी। जिसमें कहा गया था कि उसे एक फिल्म ऑफर हुई है। मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाला डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Director Sanoj Mishra) ने इसको लेकर खूब सुर्खिया बटोरी। ऐसे में अब एक बार फिर डायरेक्टर सनोज मिश्रा चर्चाओं में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं। बल्कि एक गंभीर आपराधिक मामला है। दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें रेप (Rape) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
Viral Girl Monalisa को फिल्म देने वाला डायरेक्टर पर रेप के आरोप
दरअसल वायरल गर्ल मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक युवती ने फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिलाने के बहाने शोषण करने, शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि जब उसने विरोध किया तो डायरेक्टर ने उसे धमकाया कि अगर उसने आवाज उठाई तो उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
सोशल मीडिया से हुई थी मुलाकात
पीड़िता के मुताबिक साल 2020 में इंस्टाग्राम और टिकटॉक के जरिए उसकी पहली बार सनोज मिश्रा से बातचीत हुई थी। उस वक्त वह झांसी में रहती थी। दोनों के बीच कुछ समय तक दोस्ती रही। फिर 17 जून 2021 को डायरेक्टर ने उसे कॉल करके बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पर है और मिलने के लिए बुलाया। जब पीड़िता ने मिलने से इनकार किया तो उसने आत्महत्या की धमकी दे दी। डर की वजह से वो मिलने पहुंची। अगले दिन 18 जून को भी उसने जबरदस्ती मिलने के लिए बुलाया और यही सिलसिला आगे भी चलता रहा।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप
पीड़िता का आरोप है कि डायरेक्टर उसे एक रिसॉर्ट में ले गया। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जिनका इस्तेमाल बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए।
मुंबई बुलाकर किया शोषण
डायरेक्टर ने पीड़िता को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई बुला लिया। वहां पहुंचने के बाद भी वो लगातार उसका शोषण करता रहा। पीड़िता का दावा है कि डायरेक्टर ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात भी कराया। जब उसने विरोध किया तो मारपीट तक की। फरवरी 2025 में डायरेक्टर ने अचानक उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। जब मामला अदालत पहुंचा तो दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद नबी करीम थाना पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।





