पठानकोट में आधी रात सीमा पर हलचल, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

उझ नदी के पास पहाड़पुर बॉर्डर पोस्ट क्षेत्र में दिखा संदिग्ध, जवानों की बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं रुका और सीमा की ओर बढ़ता रहा।

पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF के जवानों ने नाकाम कर दिया। शुक्रवार तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने मोर्चा संभाला। चेतावनी के बाद भी जब एक व्यक्ति आगे बढ़ता रहा तो सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर उसे मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब दो बजे उझ नदी के नजदीक पहाड़पुर बॉर्डर पोस्ट इलाके में हुई। संदिग्ध को रुकने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन उसने जवानों के निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया और अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा में बढ़ता रहा। इसके बाद BSF ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई की।

धुंध के बीच सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Read More

सर्दियों में कोहरे और कम दृश्यता के कारण सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसी को देखते हुए पठानकोट में सीमा के आसपास निगरानी तेज कर दी गई है। BSF के साथ स्थानीय पुलिस भी संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने सीमा से सटे क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस पर भी निगरानी मजबूत की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

पठानकोट की भौगोलिक स्थिति सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। यह जिला पाकिस्तान की सीमा के साथ जम्मू-कश्मीर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

source link:- https://www.republicsandesh.com/2026/11/activity-along-the-border-in-pathankot-at-midnight-pakistani-intruder-killed-in-bsf-action/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *