बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (bktc) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। शासन ने उन्हें उनके मूल विभाग कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून में वापस भेज दिया है। इस संबंध में बीती शाम को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
BKTC CEO विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त
बता दें बीकेटीसी में थपलियाल के सीईओ पद पर रहने के दौरान एक नहीं बल्कि कई विवाद सामने आए थे। जिसके चलते शासन ने ये कदम उठाया है। बीते कुछ समय पहले केदारनाथ धाम से बाबा केदार की रूप छड़ी महाराष्ट्र के नांदेड़ ले जाने की अनुमति दिए जाने को लेकर विवाद हुआ था। जांच में सामने आया था कि रूप छड़ी को उत्तराखंड से बाहर भेजा गया था।

Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
रूप छड़ी को महाराष्ट्र ले जाने की दी थी अनुमति
बीकेटीसी के कुछ अधिकारियों ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रूप छड़ी भेज दी थी। यही नहीं केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने परंपरा के विपरीत नादेड के एक महोत्सव में अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इसे परंपरा का उल्लंघन करार देते हुए थपलियाल से जवाब-तलब किया था। इसके अलावा थपलियाल हेली सेवा के भुगतान, जेनरेटर खरीद के विषय जैसे विवादों के घेरे में आए थे।






