घर बना डेथ ट्रैप!, चार मंजिला इमारत में आग लगने से जिंदा जले 7 लोग, बच्चों को फेंककर बचाया

राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पालम के साध नगर में बुधवार सुबह लगी आग ने पूरे परिवार की जान ले ली। चार मंजिला इमारत में लगी आग से सात जानें चली गई। इस दौरान बच्चे भी उस बिल्डिंग में थे। एक से दो साल के बीच दो छोटे बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका गया। नीचे खड़े लोगों ने बच्चों को पकड़कर उनकी जान बचाई।

45 मिनट पड़े भारी!, चार मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत

ये दर्दनाक हादसा पालम थाना क्षेत्र के साध नगर स्थित राम चौक बाजार का है। यहां राजेंद्र कश्यप की चार मंजिला इमारत ‘प्रवेश बिल्डिंग’ में आग लग गई। पहली बिल्डिंग में भूतल पर कॉस्मेटिक सामान का शोरूम है। तो वहीं ऊपर की मंजिलों में परिवार रहता है।

Read More

सुबह सोते समय लगी आग

कहा जा रहा है कि सबह करीब 6:40 बजे के समय अचानक बिल्डिंग में आग लग गई। उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। देखते ही देखते धुआं पूरे मकान में फैल गया। जिससे हां पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। किसी तरह कुछ लोग घर से बाहर निकल गए। हालांकि नौ लोग अभी भी अंदर ही फंसे थे।

building caught fire

बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंककर बचाई जान

आग बढ़ती देख राजेंद्र के बेटे प्रवेश ने दो बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। जिसके बाद नीचे मौजूद लोगों ने बच्चों को पकड़ा और अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि एक छोटी बच्ची को इस दौरान फ्रैक्चर आया है। तो वहीं बच्चा झुलस गया। तो वहीं एक बच्चा हाथ से फिसल गया था हालांकि उसे बचा लिया गया।

building caught fire

परिवार के कई सदस्य फंसे

मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में मां, पत्नी, भाभी, बहन और दो छोटे बच्चे अंदर फंस गए थे। दमकलकर्मियों के पहुंचने के बावजूद शुरुआत में अंदर फंसे लोगों तक नहीं पहुंचा जा सका। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब तक पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

जल्दी आ जाती फायर ब्रिगेड को बच सकती थी जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड जल्दी आ जाती तो लोगों की जान बच सकती थी। लाेगों की माने तो फायर ब्रिग्रेड को आने में 40 से 45 मिनट की देरी हुई।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *