Dhurandhar 2 Release Date: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए लोग काफी एक्साइटेड है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के लिए लोग इतने दिवाने है कि ये एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई कर रही हैं। ‘धुरंधर 2’ ने प्री सेल कलेक्शन में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म कब रिलीज हो रही है और पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
dhurandhar 2 release date कब रिलीज हो रही फिल्म?
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हो रही है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये स्पाई थ्रिलर ये मूवी 19 मार्च गुरूवार को रिलीज हो रही है। फिल्म प्रीव्यू शो में भी बेहतरीन कमाई कर रही है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक प्रीव्यू शो से फिल्म 44.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से तीन दिन पहले शुरू हो गई थी। जिसमें धुरंधर 2 ने टोटल 38.62 करोड़ की कमाई कर चुकी है। तो वहीं ओवरसीज में इसकी वीकेंड के लिए प्री सेल 75 करोड़ से अधिक की हो गई है। टोटल देखें तो प्री सेल्स में फिल्म ने 153 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है (ब्लॉक सीटों के साथ)।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
‘धुरंधर 2’ कितने करोड़ की करेगी ओपनिंग? Dhurandhar 2 BO Day 1 Prediction
पेड प्रीव्यू टिकटों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि धुरंधर 2 शाहरुख खान की पठान (57 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की एनिमल (63 करोड़ रुपये) से ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। जिसका मतलब है कि फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन प्रीमियर कलेक्शन को मिलाकर 100 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। जो हिंदी सिनेमा में पहली बार होगा।
वर्ल्डवाइड भारतीय फिल्मों का हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन
- पुष्पा 2: द रूल – 274 करोड़ रुपये
- आरआरआर- 223 करोड़ रुपये
- बाहुबली 2: द कंक्लूजन – 214 करोड़ रुपये
- कल्कि 2898 एडी -177 करोड़ रुपये
- केजीएफ चैप्टर 2 -159 करोड़ रुपेय
- सालार-158 करोड़ रुपये
- कुली -153 करोड़ रुपये
- दे कॉल हिम ओजी-144 करोड़ रुपये
- लियो -142 करोड़ रुपये
- जवान -129 करोड़ रुपये





