पौड़ी से हादसे की खबर सामने आ रही है. हादसा कोटद्वार रोड पर बुआखाल के पास का है. जहां एक कार अनियंत्रित घर की गैलरी में जा गिरी. हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
जानकारी के अनुसार बुआखाल के पास अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे स्थित एक गैलरी में जा गिरी. इस दौरान वहां खड़े वाहन भी कार की चपेट में आ गए. जिस वजह से अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त नीचे कोई व्यक्ति नहीं मौजूद था. हादसे में कार सवार चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.
चार लोग घायल
घायलों की चीख-पुकार और कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के घरों में मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने पुलिस को भी हादसे की सूचना दी. किसी तरह उन्होंने कार सवारों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया. मदद के लिए एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






